एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊँ | कविता
बुद्ध को पढूंं, बुद्ध को जिऊं अपने भितर सोए बुद्ध को जगाऊं सोचती हूं एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊं बुद्ध की क्रांति, बुद्ध की शांती बुद्ध की करूणा को मन में भर लाऊं सोचती हूं एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊं बुद्ध की शिक्षा, बुद्ध की दिक्षा अतः दीप होकर भितर का अंधियारा मिटाऊं सोचती हूं कि एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊं विकारों से मुक्ति , सुख दुःख परे जाऊं खुद को ही हराकर, खुद पे विजय पाऊं सोचती हूं कि एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊं छाया बेले.