प्रेम
आज़ सुबह नींद से जागी
और खुशी से झूम उठी
मेरी आती-जाती
सांसों पर प्रेम उमड़ आया
फिर आइने में खुद को देख
चेहरे पर मुस्काती झुर्रियों को
प्रेम से सहलाते हुए
खिड़की से बाहर देखा
पेड़ पर चिड़िया चहकी रही थी
सुरज शरमाते हुए
लालिमा बिखेर रहा था
इतने में ठंडी हवा ने
माथे को प्रेम से चूमा हो,
ऐसे छु गई
अंदर पलटी तो बच्चे पलने से
देख रहे हो
ऐसे मेरे पौधे देख रहे थे मेरी ओर
मैंने उन्हें पानी पिलाया
और वे नाचने लगे
फिर आंखें मुंद कर बैठ गई
ज़मीन पर
तों उसकी धड़कनों में
अनहद नाद गुंज रहा था
मैंने स्पर्श किया तो लगा
मेरे प्रिय के हृदय को छू लिया है
क्या यह भी प्रेम हैं?
या फिर यही प्रेम है ??
@छाया
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा