पोस्ट्स

औरत लेबलसह पोस्ट दाखवत आहे

तू औरत है

इमेज
            बचपन के दिन भी क्या दिन थे। चिडियों की चहकने के साथ हर सुबह होती थी । और झिलमिलाते सितारों के साथ शाम गुजरती थी। बादलों के साथ शर्त लगाकर भागती थी पहाड़ों के उपर । हवा के साथ बाते करना ये तो मेरा रोज का काम था ।     फुलों पर बैठी तितलियों को उंगलियों मे पकडती थी और उसका रंग उंगलियों पर लग जाता तो मै डर जाती थी कहीं उसे  तकलीफ़ तो नहीं हुई होगीं। सहेलियों के साथ खेलना। रुठना मनाना । कभी बिना बात के ठहाके लगाकर हंसना ।ठिठुरते ठंड में नदी मे पैर डालकर घंटों मछलियों को देखते रहना ।    मां के हाथों चुल्हे पर बने खाने की सौंधी सी खुशबू आज भी महसूस होती हैं। पहाडियों पे चढकर जोर से आवाज लगाकर  वापस आयी आवाज को बार बार सुनना।     बस ऐसे ही गुजर गये वो सुहाने दिन। न जाने बचपन कब मुझे छोडकर चला गया। उम्र बढती रही। नये सपने लेकर जिंदगी दरवाज़े पर खडी थी। उस सपनों में मेरे साथ कोई और भी था। बल्कि सारे सपनें उसीसे जुड़े थे। इस दुनिया मे उस सपनों से जादा खुबसूरत कोई और चीज थी ही...