तू औरत है

     

      बचपन के दिन भी क्या दिन थे।
चिडियों की चहकने के साथ हर सुबह होती थी ।
और झिलमिलाते सितारों के साथ शाम गुजरती थी।
बादलों के साथ शर्त लगाकर भागती थी पहाड़ों के उपर ।
हवा के साथ बाते करना ये तो मेरा रोज का काम था ।
    फुलों पर बैठी तितलियों को उंगलियों मे पकडती थी और उसका रंग उंगलियों पर लग जाता तो मै डर जाती थी कहीं उसे  तकलीफ़ तो नहीं हुई होगीं।
सहेलियों के साथ खेलना। रुठना मनाना । कभी बिना बात के ठहाके लगाकर हंसना ।ठिठुरते ठंड में नदी मे पैर डालकर घंटों मछलियों को देखते रहना ।
   मां के हाथों चुल्हे पर बने खाने की सौंधी सी खुशबू आज भी महसूस होती हैं।
पहाडियों पे चढकर जोर से आवाज लगाकर  वापस आयी आवाज को बार बार सुनना।
    बस ऐसे ही गुजर गये वो सुहाने दिन।
न जाने बचपन कब मुझे छोडकर चला गया।
उम्र बढती रही। नये सपने लेकर जिंदगी दरवाज़े पर खडी थी।
उस सपनों में मेरे साथ कोई और भी था।
बल्कि सारे सपनें उसीसे जुड़े थे।
इस दुनिया मे उस सपनों से जादा खुबसूरत कोई और चीज थी ही नहीं।
     मेरी माँ, मेरी सहेलियाँ मेरी आनेवाली जिंदगी के बारे में बढाचढाकर बाते करती।
और मैं भी उसमें खो जाती।
   एक दिन सच मे जिंदगी मेरे सपनों  के हकीकत की सौगात लेकर मेरे सामने खडी थी।
      और ये हकीकत उस सपने से एकदम उल्टी थी।
मानो कुदरत की निरागसता को कोई क्रत्रिम रूप में ढालना चाहता हो।
     उडती  चिडिय़ा   किसीने कमरा सजाने के लिए पिंजरे में रखीं हो।
मेरा दम घुटता रह।
  मै सवाल पुछती रही मगर मेरी आवाज किसी के कानों तक पंहुचती ही नहीं।
मानो जैसे मैं गुंगी थी और अंदर ही अंदर बाते करती रही हो।
या फिर सभी बहेरे थे इसलिए मेरी आवाज उनतक पंहुच ही नहीं पाती।
  ओ आता मेरे पास, मुझसे खेलता
मुझे खाना खिलाता ।मैं उसे कोई सवाल करना चाहती तो  मेरा मुंह बंद  कर देता ।
कभी प्यार से तो कभी ताकत से।
      मैं सिसकती रही।
अंदर ही अंदर घुटती रही।
    फिर वो मुझे सहेलाता और कहता तू औरत है। तुझे इसी तरह जीना होगा।
मैं पुछती ' मगर मेरा कसूर क्या है?'
  फिर वो दोहराता तू औरत है।
   तू मेरी हैं । तेरी सारी जिम्मेदारी अब मुझ पे है। मै तय करूंगा कि तुझे  क्या करना है और क्या नहीं।
तू अपनी मर्जी से और मेरी मर्जी के खिलाफ कुछ नहीं कर सकती।

   बस वह अपनी ही सुनाता ।
और बार बार सुनाता।
  और मै बस सुनती रहती ।
मै अंदर ही अंदर सुखती जा रही थीं । दिन बितते रहे।
एक दिन वह अपनी सुनाने लगा मगर मै बेजान पत्थर बन चुकी थी।
उसनें मुझे हिलाया, जोर जोर से से चिल्लाया । प्यार से सहेलाया मगर कोई असर नहीं।
अब  मै पुरी औरत बन चुकी थी।

छाया बेले

  

 
   

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

चांगली स्त्री: समाजाने घडवलेला सापळा की अजून काही? (Reality of Good Woman)

गालावर पडलेलीच थप्पड असते असं नाही : स्त्रीच्या आत्मसन्मानावरचे अदृश्य प्रहार

नवीन वर्षाचे स्वागत करताना .