पोस्ट्स

हिंदी साहित्य लेबलसह पोस्ट दाखवत आहे

हम हिंदुस्तानी #humhindustani

इमेज
           मेरे देश के वीर जवान भाइयों को मेरा कृतज्ञता से भरा शत-शत नमन ये कहानी वैसे तो काल्पनिक है, लेकिन हर वीर जवान की वीरता को दर्शाती है। यह मेरे देश के हर एक वीर जवान की कहानी है। ये कहानी उन वीरों को समर्पित है, जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए अपनी जान तक को हँसते-हँसते न्योछावर कर दिया। भारत भूमि की ये धरती संतों की, महापुरुषों की, वीरों की पावन धरती है। इस मिट्टी में कई महापुरुषों ने जन्म लिया और अपने कार्य से भारत देश की मिट्टी को गौरवान्वित कर दिया। जब-जब इस देश पर जरा सी आंच आई, तब-तब देश के वीरों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। अपने माँ की ममता, बाप का साया, बहन की राखी, बच्चों का भविष्य, पत्नी का सिंदूर, महबूबा के सपने सब तिरंगे में लिपटाकर देश को भेंट चढ़ा दिए। ऐसे ही एक वीर की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके शौर्य ने भारत देश का सीना चौड़ा कर दिया। जिसकी शहादत ने हर एक भारतवासी की आँखें नम कर दी। महाराष्ट्र संतों की और शूर वीरों की भूमि है। कई महापुरुषों ने इस मिट्टी में जन्म लिया है, अपने कार्य से इस भूमि को गौरवान्वित कि...

तू औरत है

इमेज
            बचपन के दिन भी क्या दिन थे। चिडियों की चहकने के साथ हर सुबह होती थी । और झिलमिलाते सितारों के साथ शाम गुजरती थी। बादलों के साथ शर्त लगाकर भागती थी पहाड़ों के उपर । हवा के साथ बाते करना ये तो मेरा रोज का काम था ।     फुलों पर बैठी तितलियों को उंगलियों मे पकडती थी और उसका रंग उंगलियों पर लग जाता तो मै डर जाती थी कहीं उसे  तकलीफ़ तो नहीं हुई होगीं। सहेलियों के साथ खेलना। रुठना मनाना । कभी बिना बात के ठहाके लगाकर हंसना ।ठिठुरते ठंड में नदी मे पैर डालकर घंटों मछलियों को देखते रहना ।    मां के हाथों चुल्हे पर बने खाने की सौंधी सी खुशबू आज भी महसूस होती हैं। पहाडियों पे चढकर जोर से आवाज लगाकर  वापस आयी आवाज को बार बार सुनना।     बस ऐसे ही गुजर गये वो सुहाने दिन। न जाने बचपन कब मुझे छोडकर चला गया। उम्र बढती रही। नये सपने लेकर जिंदगी दरवाज़े पर खडी थी। उस सपनों में मेरे साथ कोई और भी था। बल्कि सारे सपनें उसीसे जुड़े थे। इस दुनिया मे उस सपनों से जादा खुबसूरत कोई और चीज थी ही...