फिर से जनम लेना चाहुंगी- हिंदी कविता




मैं ,
ऐसे युग में 
फिर से जनम लेना चाहुंगी 
जिस युग में 
झड़ चुके होंगे 
इन्सान के सारे लिंग 
शेष बस इंसान रह गया होगा...

ओढ़ लुंगी कोई भी रंग
तो किसी को कोई ऐतराज न होगा 

नहीं होंगे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे 
और सारे धर्म इंसान के हृदय मे
प्रेम बनकर बह रहे होंगे 

मैं ऐसे युग में जनम लेना चाहुंगी...

जब इंसान की अहमियत 
बस उसके इंसान होने से होगी


@छाया बेले.


टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

चांगली स्त्री: समाजाने घडवलेला सापळा की अजून काही? (Reality of Good Woman)

गालावर पडलेलीच थप्पड असते असं नाही : स्त्रीच्या आत्मसन्मानावरचे अदृश्य प्रहार

नवीन वर्षाचे स्वागत करताना .