पोस्ट्स

हिंदी कविता लेबलसह पोस्ट दाखवत आहे

हां बुरी हूं मैं | हिंदी कविता

इमेज
हां  बुरी हूं मैं  खुद के साथ साथ  कईयों को  डसा है मैंने सच के ज़हर से  न मतलब से प्यार , न मतलब के लिए वार करती हूं   बुरी हूं मैं  बस प्रेम की चाह प्रेम की पनाह  दिल का सुकून ,  यही आरामगाह  इसी सपने पे लुटा दिया खुद को  बुरी हूं मैं  चल पड़ी उसी राह पर जहां प्रेम लिखा था  चलती रही बरसों तक मगर राह की भी तो कुछ ख्वाहिशे थी   जो उठा न पायी बोझ  मेरा या मेरे सपने का  थककर कर बैठ गई  बुरी हूं ही मैं  आंखों का समंदर भी सच था हर दुःख भी सच था  एहसास भी सच थे हल्के में नहीं लिया  मैंने जीवन को इसलिए लगा दिया  इसके हर एक पल के लिए  खुद को दांव पर.. हार गयी हर बार  हां मगर नाज है खुदपर  मुकम्मल हैं फिर भी वजूद मेरा  तुम्हारी नज़रों में भले ही  बुरी हूं मैं। @छाया.

फिर से जनम लेना चाहुंगी- हिंदी कविता

इमेज
मैं , ऐसे युग में  फिर से जनम लेना चाहुंगी  जिस युग में  झड़ चुके होंगे  इन्सान के सारे लिंग  शेष बस इंसान रह गया होगा... ओढ़ लुंगी कोई भी रंग तो किसी को कोई ऐतराज न होगा  नहीं होंगे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे  और सारे धर्म इंसान के हृदय मे प्रेम बनकर बह रहे होंगे  मैं ऐसे युग में जनम लेना चाहुंगी... जब इंसान की अहमियत  बस उसके इंसान होने से होगी @छाया बेले.

बरसात | हिंदी कविता

इमेज
तू बरसा दे ऐसी धारा धुल जाए नफरत के रंग। तू बरसा दे ऐसी धारा मिल जाए सब इक दूजे संग। तू बरसा दे ऐसी धारा  रहे न कोई भुखा यहां पर तू बरसा दे ऐसी धारा प्यार रहे बस सारे जहां पर। तू बरसा दे ऐसी धारा खिल जाए ये धरती सारी । तू बरसा दे ऐसी धारा रेत में भी खिले फुलवारी। तू बरसा दे ऐसी धारा मिट्टी से बस इश्क बहे। तू बरसा दे ऐसी धारा मानव सिर्फ मानव रहे ।  ©️®️ छाया बेले

एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊँ | कविता

इमेज
बुद्ध को पढूंं, बुद्ध को जिऊं अपने भितर सोए  बुद्ध को जगाऊं सोचती हूं एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊं बुद्ध की क्रांति, बुद्ध की शांती बुद्ध की करूणा को  मन में भर लाऊं सोचती हूं एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊं बुद्ध की शिक्षा, बुद्ध की दिक्षा अतः दीप होकर भितर का  अंधियारा मिटाऊं सोचती हूं कि एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊं विकारों से मुक्ति , सुख दुःख परे जाऊं खुद को ही हराकर,  खुद पे विजय पाऊं सोचती हूं कि एक दिन मैं भी बुद्ध हो जाऊं छाया बेले.