हां बुरी हूं मैं | हिंदी कविता
बुरी हूं मैं
खुद के साथ साथ
कईयों को
डसा है मैंने सच के ज़हर से
न मतलब से प्यार ,
न मतलब के लिए वार करती हूं
बुरी हूं मैं
बस प्रेम की चाह
प्रेम की पनाह
दिल का सुकून ,
यही आरामगाह
इसी सपने पे लुटा दिया
खुद को
बुरी हूं मैं
चल पड़ी उसी राह पर
जहां प्रेम लिखा था
चलती रही बरसों तक
मगर राह की भी तो
कुछ ख्वाहिशे थी
जो उठा न पायी बोझ
मेरा या मेरे सपने का
थककर कर बैठ गई
बुरी हूं ही मैं
आंखों का समंदर भी सच था
हर दुःख भी सच था
एहसास भी सच थे
हल्के में नहीं लिया
मैंने जीवन को
इसलिए लगा दिया
इसके हर एक पल के लिए
खुद को दांव पर..
हार गयी हर बार
हां मगर नाज है खुदपर
मुकम्मल हैं फिर भी वजूद मेरा
तुम्हारी नज़रों में भले ही
बुरी हूं मैं।
@छाया.
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा